अलीगढ़, अप्रैल 15 -- अलीगढ। हमजाह क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड राठगांव में मंगलवार को द फाइव स्टार क्रिकेट अकादमी और हम्जाह क्रिकेट अकादमी के बीच मैच खेला गया। फाइव स्टार क्रिकेट अकादमी ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 186 रनों का लक्ष्य दिया। हमजा खान ने 133 रन, अरमान ने 33 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हम्जाह क्रिकेट अकादमी ने 1 विकेट खोकर 14 ओवर में 189 बनाकर जीत दर्ज कर लिया। निखिल ने नाबाद 107 रन, फहीम ने 60 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच निखिल को घोषित किया गया। इस अवसर पर सोबान अम्मार, रयान, यश ठाकुर, अल्तमश, फहद, अल्तमश ठाकुर, माज, तौसीफ, रेयान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.