अलीगढ़, अक्टूबर 1 -- अलीगढ़। एएमयू मोहम्मद हबीब हॉल ने प्रशिक्षण एवं नियोजन कार्यालय (सामान्य) के सहयोग से करियर परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया। हॉल के प्रोवोस्ट प्रो. मोहम्मद शमीम ने विशेषज्ञों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए सही जानकारी के आधार पर करियर की योजना बनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। सहायक प्रशिक्षण एवं नियोजन अधिकारी (सामान्य) डॉ. मुजम्मिल मुश्ताक ने भारत में वर्तमान रोजगार परिदृश्य और भारत सरकार की रिपोर्टों के आधार पर रोजगार से जुड़े रुझानों की जानकारी दी। प्रशिक्षण एवं नियोजन अधिकारी (सामान्य) साद हमीद ने सफल करियर के लिए आवश्यक गुणों, क्षमताओं और पेशेवर कौशल पर प्रकाश डाला। हॉल के वरिष्ठ छात्र मोहम्मद आसिफ अदीब ने समापन संबोधन दिया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...