लखनऊ, फरवरी 27 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में एक सप्ताह तक चले अंतर छात्रावास प्रतियोगिता महोत्सव (आईएचसीएफ) का समापन हुआ। एपी सेन सभागार में हबीबुल्लाह हॉल को सर्वश्रेष्ठ छात्र छात्रावास और निवेदिता हॉल ने छात्रा वर्ग में सर्वश्रेष्ठ छात्रावास की ट्रॉफी प्रदान की गई। इसी तरह प्रतियोगिता परिणामों में कैलाश छात्रावास की वंदिता पांडेय ने तीन स्वर्ण पदक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ छात्रा और हबीबुल्लाह हॉल के हिमांशु यादव ने एक स्वर्ण व दो रजत पदक के साथ सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार जीता। इस दौरान आईएचसीएफ रिपोर्ट का विमोचन हुआ। साथ ही छात्रावासों के विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी झलक देखने को मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...