भागलपुर, अप्रैल 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। हबीबपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 8 में रविवार को बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर स्थानीय जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। पिछले कई वर्षों से नाली टूटी होने के कारण सड़क पर जलजमाव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर नाली के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग और महिलाएं तक इस नाले में गिरकर चोटिल हो चुके हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद मौन साधे हुए हैं।​स्थानीय निवासी मो. सन्नो ने बताया कि इलाके की बड़ी टंकी से दूषित जल की आपूर्ति हो रही है, जिससे क्षेत्र में बीमारी फैलने की आशंका है। यह भी पढ़ें- हबीबपुर पंचायत में बदहाल व्यवस्था, आक्रोश वहीं मो. सज्जाद और मो. आरिफ ने आक्रोश जताते हुए कहा कि सड़क क...