भागलपुर, मार्च 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। हबीबपुर नगर पंचायत के करोड़ी बाजार रोड की हालत दयनीय है। मुख्य मार्ग पर नालों का गंदा पानी जमा होने के कारण यह सड़क अब धीरे-धीरे एक छोटे तालाब की शक्ल ले चुकी है। रमजान के महीने में भी रोजेदारों और आम राहगीरों को इसी गंदे पानी के बीच से होकर बाजार और दरगाह जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।स्थानीय नागरिकों में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पूरे नगर पंचायत में कहीं कूड़े के अंबार लगे हैं तो कहीं सड़कों पर बहता नाले का पानी प्रशासन की कार्यशैली की पोल खोल रहा है। बार बार शिकायत के बावजूद अधिकारियों की नींद नहीं खुल रही है। गंदगी और बदहाली से त्रस्त जनता ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही रोड की मरम्मत और जलनिकासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.