भागलपुर, मार्च 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर पंचायत हबीबपुर में विकास कार्यों और साफ-सफाई के नाम पर बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता और सिंडिकेट राज का मामला सामने आया है। नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों और उप मुख्य पार्षद ने डीएम और कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर कार्यालय कर्मियों और कुछ जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्षदों का आरोप है कि उन्हें डरा-धमकाकर कागजों पर हस्ताक्षर कराने की कोशिश की जा रही है और विरोध करने पर समिति से हटाने की धमकी मिल रही है। विवाद की शुरुआत साफ-सफाई कार्य में लगे एनजीओ के खिलाफ शिकायतों से हुई है। उप मुख्य पार्षद मो. रजी आलम और अन्य वार्ड पार्षदों का आरोप है कि बीते छह-सात महीनों से सशक्त स्थायी समिति की कोई बैठक नहीं बुलाई गई है। इसके बावजूद, संबंधित एनजीओ को बिना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.