सीवान, फरवरी 3 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीबनगर गांव में 31 जनवरी को दो पक्ष में मारपीट के बाद दोनों पक्ष से प्राप्त आवेदन पर कुल 8 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक पक्ष से सबीना देवी ने आवेदन देकर बताया कि उनके पति बाहर रहते हैं और वो खुद तीन बेटियों के साथ मायके में रहकर पिता की देखभाल करती हैं। 31 जनवरी को 11 बजे वो खेत में साग खोटने हुई गई और तीनों बेटियां पढ़ने गई थीं। जब बड़ी बेटी पढ़कर वापस आई तो पड़ोस के दो युवक घर में घुस गए और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर रॉड से मारकर सर फोड दिया। इतने में पहुंची सबीना देवी के साथ भी मारपीट की और बीच बचाव में आए उनके पिता को भी मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से सुनीता देवी ने आवेदन में बताया कि सबीना देवी से उन्होंने कुछ कर्ज लिया था जिसे लौटा दिया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.