कौशाम्बी, मार्च 16 -- भगवतपुर ब्लॉक के मैनापुर गांव में पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफॉर्मर जला होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बजहा पावर हाउस के जेई की मनमानी के कारण समस्या लगातार बनी हुई है। वहीं मुख्यमंत्री के 18 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश भी क्षेत्र में लागू होते नहीं दिख रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत करने के बावजूद भी पावर हाउस में बैठे अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने जल्द ट्रांसफॉर्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.