मुरादाबाद, अप्रैल 4 -- मुरादाबाद। वरिष्ठ संवाददाता बैसाख के महीने की दहलीज पर गर्मी का पारा अभी काबू में रहने वाला है। हिमालय क्षेत्र पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ इसका कारण बनेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार देर रात आंधी चली और बूंदाबांदी हुई। शनिवार को सुबह आसमान पर काफी घने बादल छाए रहे। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों के मौसम पर तीन दिनों के बाद दिखाई देगा। जिसकी वजह से आसमान पर बादलों की आवाजाही रहेगी साथ ही इक्का दुक्का बार तेज हवा और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। जिसकी वजह से मौसम अभी हफ्ते भर तक लगभग खुशनुमा बना रहेगा। एक सप्ताह तक गर्मी का पारा काबू में बना रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.