वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी। संयुक्त आयुक्त-निबंधक सोमी सिंह ने सोमवार को सभी जिला लेखा परीक्षक को निर्देशित किया कि तीसरे चरण में चयनित समितियों की ऑडिट प्राथमिकता पर एक सप्ताह में पूरा करें। इसके बाद ऑडिट रिपोर्ट सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। कार्यालय में मंडल के सभी जिलों के बी पैक्स ऑडिट की समीक्षा में उपनिदेशक लेखा ने बताया कि हर माह में 7 तारीख को ऑडिट विभाग से समन्वय कर ऑडिट की समीक्षा अवश्य कराएं। इस अवसर पर उपनिदेशक लेखा, समस्त जिला लेखा परीक्षा अधिकारी, सचिव मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.