हफ्तेभर बाद फिर पांच डिग्री बढ़ा नैनीताल का तापमान
नैनीताल, अप्रैल 12 -- नैनीताल। सरोवर नगरी में रविवार सुबह से तेज धूप खिली रही और मौसम सुहावना बना रहा। धूप खिलने से बीते दिनों की तुलना में तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली।बीते सप्ताह से बारिश और बादलों के चलते शहर के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही थी। अधिकतम तापमान 20 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं अब करीब एक सप्ताह बाद तापमान फिर बढ़ गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी दिनों में मौसम सामान्य रहने और हल्के बादल छाने का पूर्वानुमान जताया है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो कि बीते दिनों की तुलना में 5 डिग्री अधिक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.