नई दिल्ली, मार्च 6 -- देसी घी हमारी रसोई का अहम हिस्सा है। फिर चाहे दाल-सब्जी में तड़का लगाना हो या रोटियों पर चुपड़ना हो, घी कंज्यूम करने के सभी के अलग-अलग तरीके हैं। खैर, आजकल बाजार में इतना मिलावटी घी आने लगा है कि ज्यादातर गृहणियां इसे घर में ही बनाना प्रिफर करती हैं। रोज का जो दूध आता है उसकी मलाई इक्कठा कर लो और हफ्तेभर में घी निकाल लो, काफी सारा प्योर घी निकल जाता है। हालांकि घी निकालना थोड़ा सा झंझट भरा काम जरूर होता है। मलाई को फेंटना फिर काफी देर तक गैस पर पकाना, छानना काफी टाइम ले लेता है। लेकिन क्या हो अगर ये प्रॉसेस सिर्फ 5 मिनट का हो जाए? जी हाँ, इंस्टाग्राम पर कुसुम भट्ट ने घी बनाने का ऐसा ही तरीका शेयर किया है, जिससे आप महज पांच मिनट में घर का शुद्ध, खुशबूदार घी बनाकर तैयार कर सकती हैं।हफ्तेभर की मलाई इकठ्ठा करें रोज दूध उब...