भागलपुर, मार्च 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सूजागंज कार्मिक संघ ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नगर आयुक्त को एक पत्र लिखा है। संघ के अध्यक्ष प्रतीक झुनझुनवाला ने आरोप लगाया कि डीएन सिंह रोड क्षेत्र में फुटकर विक्रेताओं से संगठित रूप से हफ्ता वसूली (उगाही) हो रही है, जिसे रोकने में प्रशासन विफल रहा है। पत्र में दावा किया गया है कि भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर प्रशासन ने कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता पर ही हाथापाई का झूठा आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करा दी। उन्होंने इसे आवाज दबाने की कोशिश बताया। पत्र के माध्यम से अतिक्रमण की समस्या के स्थायी समाधान, हफ्ता वसूली में संलिप्त तत्वों पर कार्रवाई और अध्यक्ष के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.