हफ्ता-ए-वहदत में धर्मगुरुओं ने दिया एकता का संदेश
जौनपुर, अगस्त 31 -- जौनपुर, संवाददता। पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद मुस्तफा के विलादत की खुशी में हफ्ता-ए-वहदत के तहत रविवार को मदरसा इमाम जाफर सादिक, बेगमगंज में अंतर-धार्मिक संवाद और सद्भाव सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं, बुद्धिजीवियों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लेकर आपसी एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। शुभारंभ कुरआन पाक की तिलावत और नात-ए-रसूल से हुआ। मदरसे के प्रबंधक मौलाना सैयद सफदर हुसैन जैदी ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब की सीरत से अमन, इंसानियत और इत्तेहाद का संदेश आम करना है। दिल्ली से आए मौलाना डॉ. कल्बे रुशेद ने कहा कि हफ्ता-ए-वहदत का संदेश मतभेदों को भुलाकर एकजुट होने का है। दिल्ली से आए पंडित विजय कुमार शर्मा ने कहा कि भारत ऋषियों और पैगम्बरों की धरती है। वेद और कुरआन दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.