रामगढ़, जनवरी 4 -- पतरातू,निज प्रतिनिधि। हफुआ के इबरार अंसारी हत्याकांड मामले में रांची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बुढ़मू थाना पुलिस ने बताया कि उधार में ढाई लाख रुपए वापस मांगने पर हफुआ गांव निवासी इबरार अंसारी,उर्फ पियूष की गोली मारकर हत्या हुई थी। हत्याकांड में पतरातू के हफुआ निवासी समीर अंसारी, बुढ़मू के छापर बरवाटोली का साहिल टुडू, राम मुर्मू और हजारीबाग के बड़कागांव के पचंडा गांव का नरेश मरांडी शामिल थे। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, पिस्तौल, नौ कारतूस, पांच फोन और बाइक बरामद की गई है। तीन आरोपियों पर हत्या कर शव छिपाने और नरेश पर हथियार छिपाने का आरोप है। पतरातू के हफुवा गांव के इबरार की हत्या कर शव को बुढ़मू थाना क्षेत्र के छापर सरईदाह करमबोहा नदी तट पर रेलवे ट्रैक के पास 29 दिसंबर को फेंक दिया गया था।...