चित्रकूट, जून 24 -- मऊ। थाना क्षेत्र स्थित हन्ना-विनैका संपर्क मार्ग पर सड़क के गड्ढे में फंसकर सवारियों से भरा ई-रिक्शा अचानक पलट गया। ई-रिक्शे मे ज्यादातर महिलाएं सवार थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे अधिवक्ता आनंद राज मिश्रा व आकाश मिश्रा ने स्थानीय लोगों की मदद से ई-रिक्शे में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। खास बात रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। यह भी पढ़ें- कोपवा के पास पोल से टकरा ई-रिक्शा पलटी, छह जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...