औरंगाबाद, मई 16 -- कुटुंबा थाना क्षेत्र के हनेया गांव में शुक्रवार देर शाम हुई मारपीट में श्रवण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने टांगी से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह मौके पर गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- ओबरा में बच्चों के विवाद में चली तलवारें, बुजुर्ग की मौत, पेज 3 लीडघटना का विवरण घटना के संबंध में घायल की पत्नी संजू कुमारी ने कुटुंबा थाना में आवेदन देकर सतबीर कुमार साव, प्रजल साव, एक अन्य प्रजल साव तथा संजय कुमार साव पर मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि सभी आरोपी नशे की हालत में उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर ...