हनुमान सेना ने 900 स्थानों पर कराया भंडारा
वाराणसी, मई 27 -- वाराणसी। श्रीहनुमान सेना के आह्वान पर जेष्ठ मास के चौथे बड़े मंगलवार को शहर के 900 से अधिक मंदिरों और प्रतिष्ठानों की ओर से भंडारा कराया गया। हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि कमच्छा, जवाहर नगर, भदैनी, दुर्गाकुंड, नमो घाट, मछोदरी पार्क, संस्कृत विवि, सुसवाहीं, नीचीबाग, अर्दली बाजार, बुलानाला, हनुमान घाट, अमरा, मध्यमेश्वर, मलदहिया क्षेत्र के हनुमान मंदिर इनमें प्रमुख रहे। सभी स्थानों पर हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के बाद भंडारा आरंभ हुआ। इसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों के बीच समन्वयक की भूमिका विजय कपूर, मुकेश जायसवाल, बचाऊ जायसवाल, मार्कंडेय तिवारी, शंकर सेठ, विजय पाठक, विनोद कुंवर, संजय जोशी, मनीष गुप्ता, पप्पू यादव आदि ने निभाई। यह भी पढ़ें- चौथे बड़े मंगलवार पर मनसापूरण हनुमान का भव्य शृं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.