हनुमान वाटिका युवा दस्ता सदस्यों की बैठक आयोजित
सिमडेगा, जून 18 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक शिवम केशरी की अध्यक्षता में हनुमान वाटिका युवा दस्ता एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में गौ-सेवा, सामाजिक उत्थान, जनकल्याण तथा राष्ट्रहित से जुड़े विविध सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने एवं युवाओं की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही समाजहित में निरंतर सेवा एवं सहयोग की भावना के साथ कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया गया। मौके पर हनुमान वाटिका मंदिर परिवार एवं हनुमान वाटिका युवा दस्ता की ओर से शिवम केशरी को पुनः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, के जिला संयोजक का दायित्व प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। बैठक में मुख्य रूप से एमके चंद्रा, राजकुमार सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.