हनुमान वाटिका में युवती की फोटो खींचने को लेकर विवाद, मारपीट
मुरादाबाद, जुलाई 22 -- मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र स्थित हनुमान वाटिका में युवती की बिना अनुमति फोटो खींचने को लेकर विवाद हो गया। युवती ने कुछ लोगों पर फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी देने, विरोध करने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना मझोला क्षेत्र के खुशहालपुर स्थित वरुआ हॉस्पिटल निवासी कल्पना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पांच मई को बड़े मंगलवार के अवसर पर शाम करीब 7:30 बजे हनुमान वाटिका घूमने गई थी। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद संगीता, अर्जुन कुमार, मधु, बृजपाल, रोहित, मोहित, उर्मित और यति समेत अन्य लोग उनकी चोरी-छिपे फोटो खींच रहे थे। पूछताछ करने पर मधु ने बताया कि संगीता के कहने पर फोटो खींची जा रही थीं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.