शामली, अप्रैल 2 -- शामली। शहर के हनुमान रोड पर भीषण जाम लगने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा। बालाजी जयंती के अवसर पर सडक पर पार्किंग होने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। जाम को खुलवाले में ट्रेफिक पुलिस नाकाम रही और वाहन चालक तेज धूप में जाम की समस्या से दोचार रहे। गुरूवार को शहर के मंदिर हनुमान धाम पर श्री बालाजी जयंती पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। श्री बालाजी जयंती के अवसर पर पूजा पाठ करने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान धाम के गेट पर ही अपने अपने वाहनों की पार्किंग की गई थी, जिस कारण भीषण जाम लग गया। जाम में फंसे वाहन चालकों को निकलने का रास्ता नही मिला और जाम हनुमान गेट से प्रारंभ होकर अस्पताल रोड और कोतवाली रोड तक लग गया। यही नही बची कुची कसर मैन रोड पर खडे ठेली चालकों द्वारा पूरी कर दी गई थी। तेज धूप में ...