हनुमान मूर्ति पर हुआ संस्कारशाला का आरंभ
मुरादाबाद, जून 26 -- आर्य समाज स्टेशन रोड के सदस्य, भजनोपदेशक और तपोवन से प्रशिक्षित शिवम आर्य ने आर्य समाज की नई पीढ़ी को संस्कारित करने के लिए हनुमान मूर्ति स्थल पर संस्कारशाला आरंभ की। इसका शुभारंभ वैदिक पुरोहित वीरेंद्र आर्य ने गायत्री मंत्र से किया। इसमें बच्चों को माता पिता का सम्मान करना, प्रतिदिन उनके चरण स्पर्श करना, गायत्री मंत्र का जाप करना और दैनिक स्नान कर शरीर को स्वस्थ्य बनाने रखने की शिक्षा दी गई। आर्य समाज के प्रांतीय प्रतिनिधि रमेश सिंह आर्य और हनुमान मंदिर ट्रस्ट के बोषाध्यक्ष गोविंद राम भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.