चित्रकूट, मार्च 16 -- पहाड़ी, संवाददाता। थाना क्षेत्र के परसौंजा गांव में प्रसिद्ध हनुमान मंदिर (अकेलवा बाबा) में रविवार की रात सोने-चांदी के लाखों रुपये कीमत के आभूषण चोरी हो गए। रात में मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर पहुंचे चोरो ने गर्भगृह में स्थापित प्रतिमा का चांदी का मुकुट, गदा, माला व सोने का लाकेट लेकर रफूचक्कर हो गए। सुबह पुजारी ने ताला टूटा पाया तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया।अकेलवा बाबा हनुमान मंदिर में रविवार की रात चोरो ने धावा बोल दिया। मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़ने के बाद चोर अंदर गर्भग्रह में पहुंचे। मंदिर के पुजारी बृजेश पांडेय निवासी परसौजा ने बताया कि वह पिछले 10 साल से पुजारी की जिम्मेदारी निभा रहे है। मंदिर परिसर में ही बने धर्मशाला में वह रहते है। रविवार की शाम को पूजा व ...