हनुमान मंदिर से बर्तन चोरी करने वाला युवक धराया
मुजफ्फरपुर, मई 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज गुमटी के पास स्थित हनुमान मंदिर से बर्तन चोरी करने के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान ब्रह्मपुरा इलाके के नीलकंठ मोहल्ला निवासी लालाबाबू के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।मंदिर के पुजारी भारत भूषण पांडे ने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार की शाम करीब चार बजे मंदिर से दस हजार रुपये से अधिक के बर्तनों की चोरी हो गई थी। घटना का पता चलने पर जब मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो उसमें एक संदिग्ध युवक को अंदर आते-जाते देखा गया। फुटेज के आधार पर स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुट गए। रात करीब 11 बजे उस संदिग्ध युवक को भगवानपुर से बीबीगंज की ओर आते देखा गया। वह नशे में था। लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.