बहराइच, फरवरी 16 -- कैसरगंज, संवाददाता। हनुमान मंदिर परिसर से एक शिव बारात निकाली गयी जो तहसील गेट होते हुए राम जानकी मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं की वर्षा कर बारात का भव्य स्वागत किया। मंदिर परिसर में पहुंचने पर शिव बारात का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भक्तिमय संगीत ने पूरे आयोजन को उत्सव का रूप दे दिया। उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव तथा थाना अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह (विसेन),कार्यवाहक अध्यक्ष हिमांशू सिंह, उमा प्रताप सिंह पिन्नू, प्रफुल्ल राज सिंह, वी.पी. मिश्रा, पवन सिंह, शक्ति यज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.