हनुमान मंदिर से नकदी समेत मूर्तियां चोरी
जौनपुर, जून 22 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित ग्रामोदय इंटर कालेज के पास स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर से शुक्रवार की रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर कुछ पुरानी मूर्तियां, साउंड सिस्टम, लाइट का सामान और दान पेटी में रखे नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी शनिवार को सुबह तब हुई जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर में हुई इस चोरी से श्रद्धालाओं और क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.