हापुड़, अप्रैल 2 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भड़ंगपुर में बुधवार देर रात चोरों ने भड़ंगपुर गेट स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर उसके पास मौजूद किसान के नलकूप और टायर पंक्चर की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के तीनों देवालयों के ऊपर लगे पवित्र कलश, नलकूप और पंक्चर की दुकान से मोटर, अल्टरनेटर और बाइक के टायर भी चोरी कर फरार हो गए। बुधवार सुबह जब लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उनमें रोष व्याप्त हो गया। लोगों ने जल्द वारदात का पर्दाफाश कराने और गश्त बढ़ाने की मां की है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भड़ंगपुर गेट स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर को चोरों ने सबसे पहले निशाना बनाया। मंदिर के तीनों देवालयों के ऊपर लगे तीन पवित्र कलश खोलकर ले गए। सुबह जब श्रद्धालु पूजा के लिए पहुंचे तो कलश गायब देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। म...