सहारनपुर, जून 24 -- देवबंद, संवाददाता। ज्येष्ठ मास के अष्टम मंगलवार को हनुमान चौक स्थित हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं प्रसाद गृहण किया, वहीं भाजपा पदाधिकारियों ने भी दर्शन पूजन कर भंडारे में सेवा की। श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित भंडारा कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि अष्टम मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की विशेष कृपा और साधना से जुड़ा है। उन्होंने धार्मिक कार्य के लिए हनुमान मंदिर सेवा समिति के आयोजक मंडल और मुख्य पुजारी बलवंत मित्तल, आशु सिंघल, देवीदयाल गर्ग, विनय बंसल का आभार जताया। इस दौरान मुख्य पुजारी बलवंत मित्तल ने बताया कि हनुमान चौक स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर आस्था का केंद्र है। यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ मास के अंतिम मंगलवार पर सुंदरकांड व ...