जौनपुर, मई 3 -- खुटहन। शहाबुदीनपुर उसरौली गांव में नव निर्मित मंदिर में शनिवार को हनुमान जी की मूर्ति की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मूर्ति के साथ पूरे गांव का पैदल भ्रमण किया, जिससे माहौल भक्तिमय हो उठा। आचार्य सुभाष चंद्र पांडेय ने कहा कि हनुमान जी की स्थापना से गांव में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही साथ लोगों के जीवन में सुख-शांति आएगी। उन्होंने सभी से धार्मिक एवं सामाजिक एकता बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पं. श्यामसुंदर, राहुल पांडेय, आशीष मिश्रा, बब्बू, शिवशांत (गोलू), प्रशांत, विकाश, किशन, नितिन, अश्वनी सहित अन्य तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- गौसपुर इजरा में हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठ...