हनुमान मंदिर में हुई पूजा-अर्चना और आरती
किशनगंज, मई 31 -- किशनगंज। किशनगंज शहर के रेल गुमटी स्थित श्री विष्णु-राधाकृष्ण हनुमान मंदिर में शनिवार को विधि-विधान एवं वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर हनुमान जी का भव्य दरबार सजाया गया एवं श्रृंगार किया गया। साथ ही ज्योत दरबार सजाया गया। पंडित विनय शुक्ला के सानिध्य में पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। सुबह से भक्तो की भीड़ मंदिर में जुटी रही। देर शाम तक भक्तों के मंदिर आने का सिलसिला जारी रहा। पंडित विनय शुक्ला ने बताया कि पुरुषोत्तम माह चल रहा है। पुरुषोत्तम माह में हर मंगलवार एवं शनिवार को हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना आरती एवं श्रृंगार किया जा रहा है। इस माह में भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। हनुमान जी के दरबार में लगाई गई हाजरी एवं मांगी गई मन्नत पूरी होती है। हर मंगलवार एवं शनिवार को यहां भक्तो की भारी भीड़ उम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.