मेरठ, दिसम्बर 7 -- दौराला। दौराला रेलवे फाटक के पास स्थित सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर परिसर में अखिल भारतीय हिंदू महासभा, हिंदू स्वाभिमान परिषद एवं बजरंगदल के संयुक्त तत्वावधान में शौर्य दिवस पर हवन पूजन और सुंदरकांड हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। समाजसेवी पुरुषोत्तम उपाध्याय ने जाति भेदभाव को छोड़कर एकता के साथ भारत को वैभवशाली और शक्तिशाली बनाने की अपील की। पंडित चंद्रकांत शर्मा ने विधि विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर मनोकामना मांगी और सुंदरकांड पाठ सुना। इस दौरान सौरभ शर्मा, प्रवीण, योगेश, अभय, अनमोल, शिवम, डॉ. राहुल, गौतम, दीपक, प्रदीप, हुकम सिंह, विमल, अंश, निशु, राधेश्याम आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.