हनुमान मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ मे शामिल हुए श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
कौशाम्बी, जून 20 -- स्थानीय तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार को अधिवक्ताओं ने सुंदरकांड पाठ एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। पाठ की शुरुआत मंदिर परिसर की साफ-सफाई एवं पवित्र जल से धुलाई के साथ हुई। इसके बाद भगवान हनुमान की प्रतिमा पर सिंदूर चढ़ाकर माल्यार्पण एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं न्याय व्यवस्था की मजबूती की कामना किया। सुंदरकांड पाठ के उपरांत भगवान बजरंगबली की आरती उतारी गई, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं श्रद्धालु शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने भगवान के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। पाठ एवं पूजन के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। इसमें सैकड़ों अधिवक्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.