फतेहपुर, फरवरी 8 -- फतेहपुर। शहर के मुराइनटोला स्थित हनुमान मंदिर में रविवासरीय काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वाणी वंदना के बाद शिवसागर साहू ने पढ़ा भारत में निर्मित हुए चीजें करें प्रयोग-अपनी निर्भरता बढ़े राष्ट्र प्रगति की ओर, केपी सिंह कछवाह ने पढ़ा बढता जाता देश में खतरनाक आतंक-मिलकर करिए खात्मा रहें सभी निष्शंक, डा.सत्यनारायण मिश्र ने पढ़ा संसार विषमता से पीड़ित हो रहा अहिर्निशि निनिर्मेष- अन्यायी अत्याचारी सब धर रहे रात दिन विषम वेश, रामऔतार गुप्ता ने पढ़ा मलेशिया की विजिट में पहुंचे दिव्य प्रधान-समझौता से देश का और बढ़ेगा मान। इनके अलावा हिमांशु कुमार जैसल, प्रदीप कुमार गौड़, शैलेंद्र कुमार द्विवेदी ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.