हनुमान मंदिर में सजा भव्य दरबार, पूजा-अर्चना की गई
किशनगंज, मई 27 -- किशनगंज। किशनगंज शहर के रेल गुमटी स्थित श्री विष्णु राधाकृष्णन हनुमान मंदिर में मंगलवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर हनुमान जी का भव्य दरबार सजाया गया एवं श्रृंगार किया गया। साथ ही ज्योत दरबार सजाया गया। पंडित विनय शुक्ला के सानिध्य में पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। सुबह से भक्तो की भीड़ मंदिर में जुटी रही। देर शाम तक भक्तों के मंदिर आने का सिलसिला जारी रहा। हर मंगलवार एवं शनिवार को यहां भक्तो की भारी भीड़ उमड़ती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.