लखीसराय, जनवरी 23 -- सूर्यगढ़ा। स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर के निकट के संकट मोचक हनुमानजी के मंदिर में संकीर्तन का समापन गुरुवार को हो गया। रामाकांत सिंह,बृजनंदन सिंह,अशोक कुमार,प्रमोद पाठक आदि कलाकारों की अगुवाई में सीताराम नाम सामूहिक ध्वनि,आरती,हवन तथा शोभायात्रा का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।दूर-दराज गांवों के श्रद्धालु आए हुए थे।किऊल नदी में कलश का विसर्जन किया गया।पिछले सात वर्षों से युवकों के द्वारा आयोजन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...