मधेपुरा, मई 11 -- चौसा, निज संवाददाता।चौसा पूर्वी पंचायत के श्याम टोला हनुमान मंदिर में सोमवार से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हो गया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले दिन भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। बैंड बाजा के साथ निकाली गयी शोभायात्रा बीरबल टोला, केलाबाड़ी, कृषि फार्म, गांधी चौक, कृष्ण टोला, तुलसीपुर टोला होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। कलश शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह कलश धारी कन्याओं का ग्रामीण महिलाओं ने चंदन और पुष्प से अभिनंदन किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष सौरभ कुमार चंद्रवंशी, सचिव जंत्री शर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार मुनी, उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी चंद्रवंशी ने कहा कि चौसा पूर्वी पंचायत के श्याम टोला हनुमान मंदिर में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले श्रद्धालु...