पूर्णिया, अप्रैल 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के सिकंदरपुर पंचायत के प्रतिष्ठित हनुमान मंदिर में आयोजित रामधुनी यज्ञ कार्यक्रम में नगर निगम की उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, उपाध्यक्ष राम बहादुर राजभर, कोषाध्यक्ष कुन्दन राजभर, सचिव राजेश राजभर, शंकर राजभर, प्रकाश चौधरी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने उपमहापौर का स्वागत किया। गुप्ता ने यज्ञ स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नगरवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उप महापौर ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि रामधुनी यज्ञ जैसे पावन आयोजन हम...