हनुमान मंदिर में महा आरती का आयोजन
बरेली, मई 12 -- ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगलवार पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा की ओर से किला फाटक स्थित हनुमान मंदिर में श्रीराम व हनुमान जी की महा आरती आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा पाठ से हुई। मंदिर के पुजारी सोनेलाल शुक्ला ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर आरती में भाग लिया। पुजारी ने कहा कि कलयुग में हनुमान जी भक्तों के संकट हरने वाले देव हैं और युवाओं को उनके संयम, भक्ति व सेवा भाव से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में छोटेलाल साहू, मुकेश सागर, महेश सक्सेना समेत कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- दूसरे बड़े मंगलवार को भी पढ़ा हनुमान चालीसा, सुंदरकांड यह भी पढ़ें- संगीतमय सुंदरकांड के बाद किया भंडारा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.