मथुरा, मार्च 19 -- चैत्र नवरात्र में छटीकरा-राधा कुंड मार्ग स्थित मघेरा हनुमान मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। हनुमान जी के विग्रह पर विशेष श्रृंगार किया और आरती की गई। मंदिर के महंत केशव दास उर्फ मौनी बाबा ने कहा कि सुंदरकांड का पाठ केवल मानसिक शांति ही प्रदान नहीं करता है बल्कि व्यक्ति के भीतर आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। मंदिर के सेवायत पवन पुजारी व वीरेंद्र पुजारी ने कहा कि हनुमान जी संकट मोचक हैं जो निस्वार्थ सेवा और अटूट भक्ति के प्रतीक है। समापन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर के वीरेंद्र पुजारी, पवन पुजारी, सौरभ सिसोदिया, नरेंद्र कृष्ण गौतम, दीपक, नरेश, मुनेश छटीकरा, अमर पाल, विक्रम सिंह, रमनलाल बघेल, बदन सिंह व लाखन सिंह आदि उपस्थित थे

हि...