प्रयागराज, मई 4 -- प्रयागराज। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मृत्युंजय तिवारी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट स्थित हनुमान मंदिर चौराहे पर बंगाल, असम व पुडुचेरी में जीत का जीत जश्न मिठाई बांटकर व रंग गुलाल खेलकर मनाया। पतंजलि मिश्र, कृष्णजी शुक्ल, जय राम पांडेय, पुष्कर मिश्र, अनिल कुशवाहा, सीपी मिश्र, ओपी द्विवेदी, अमित द्विवेदी आदि रहे। महापौर कैंप कार्यालय कीडगंज में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। महापौर गणेश केसरवानी ने कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी खिलाकर जीत की बधाई दी। पूर्व जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी, पार्षद मुकेश कसेरा, रूद्रसेन जायसवाल, बब्बन प्रजापति, टीएन दीक्षित, दिलीप केसरवानी, मनीष केसरवानी, नरेंद्र जायसवाल, मनोज मिश्रा, अजय अग्रहरि, शत्रुघ्न जायसवाल, अंजू शुक्ला, तपन भट्टाचार्य, सतीश जायसवाल आदि रहे। यह भी पढ़ें- बंगाल, असम ...