गाजीपुर, अप्रैल 21 -- जमानियां। क्षेत्र के ग्राम पंचायत फू्ल्ली में नव निर्मित हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह बड़े धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गांव की कन्याओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। यात्रा गांव से प्रारंभ होकर कस्बा बाजार स्थित पक्का बलुआ घाट, गंगा नदी तक पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलशों में गंगाजल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु पुनः गांव लौटे। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। गांव में पहले से ही प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। वेद मंत्रों और विधि-विधान के साथ हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई।पुजारी ब्राह्मण उद्धव कुमार पांडेय ने बताया कि हिंदू धर्म में प्राण प्रतिष्ठा एक अत्यंत पवित्र अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.