सिमडेगा, मार्च 18 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के जोराम स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार से से 27 मार्च तक भव्य नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में दुर्गा पाठ, अखंड हरिकीर्तन, रामायण पाठ तथा हनुमान एवं शिव मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 19 मार्च को कलश यात्रा के साथ होगी। जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इसके पश्चात प्रतिदिन मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों-शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी एवं सिद्धिदात्री-की पूजा-अर्चना, रामायण पाठ, आरती तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा। 27 मार्च को कन्या पूजन, हवन एवं पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से धार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.