चंदौली, अप्रैल 3 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में बीते गुरुवार की देर रात तक हनुमान जयंती पर दर्शन पूजन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन चलता रहा। इस दौरान विभिन्न जगहों पर स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जमी रही। इससे क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।पीडीडीयू नगर संवाददाता के अनुसार स्टेशन परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में बजरंग बली का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को फूलों - फलों से सजाया गया था। इस अवसर पर जागरण मंडल द्वारा विशेष रूप से पूजा अर्चना की गई,जिसमे मंडल के सभी साथियों ने भाग लिया। इस क्रम में धर्मशाला रोड स्थित हनुमान मंदिर तथा वीआईपी गेट स्थित मां काली मंदिर में स्थापित पंचमुखी हनुमान जी, शाहकुटी हनुमान जी, सेंट्रल कॉलोनी स्थित प्राचीन हनुमान जी के मंदिर में हनुम...