हनुमान मंदिर में घुसकर पुजारी की हत्या, ईंट-पत्थर और लोहे की रॉड से मारकर ली जान
हाथरस, जून 9 -- UP News: यूपी के हाथरस में कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के कस्बा सहपऊ स्थित हनुमान टीला मंदिर के पुजारी के सिर पर देर रात भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी गई। पुजारी का शव तख्त के नीचे रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला। सिर पर चोट के निशान थे। शव के आसपास ईंट-पत्थर, लोहे की रॉड पड़ी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है। दिलीप उर्फ चंदू लाला 51 निवासी नगला सुखराम थाना सहपऊ पिछले आठ माह से हनुमान टीला स्थित मंदिर में पुजारी के रूप में सेवा दे रहे थे। रविवार की रात उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर उनकी हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह पुजारी का शव रक्तरंजित अवस्था में तख्त के नीचे पड़ा मिला। मौके पर ईंट-पत्थर व लोहे की र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.