बरेली, जून 8 -- नवाबगंज।शबनम और किरन किन्नर ने मोहल्ला बिजौरिया में स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी तादात में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में शामिल हुई भाजपा की जिला मंत्री डॉ. मीनाक्षी गंगवार ने श्रद्धालुओं के प्रसाद वितरित करने के साथ ही किन्नरों की प्रशंसा की। वही किन्नरों ने डॉ. मीनाक्षी गंगवार का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इसमें सभासद सोनू राठौर आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हनुमान मंदिर में किन्नरों ने किया भंडारे का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...