रांची, अप्रैल 15 -- मांडर, प्रतिनिधि। प्रखंड के कुरकुरा मंदरो गांव में बुधवार को कलशयात्रा के साथ हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह मारुति महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। हजारों महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में इसमें शामिल हुए। कलशयात्रा भक्ति माहौल में निकली गई। सनातन परंपरा के अनुसार श्रद्धालु बाजे-गाजे के साथ जलेश्वर धाम पहुंचे और वहां से कलश में जल भरकर लगभग पांच किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचे। इस दौरान भक्ति गीतों और 'जय श्री राम' के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजकों ने पूरे मार्ग में टैंकर से पानी का छिड़काव कराया, जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिली। यह भी पढ़ें- कटिहार: चरक पूजा के अवसर पर आयोजित महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्रा कलशयात्रा के समापन के बाद भक्तों के बीच खीर, चना, गुड़ और शरबत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.