देवघर, मार्च 24 -- मारगोमुंडा। प्रखंड के नोनियाद गांव स्थित धमनी-कुशमाहा मुख्य मार्ग के नोनियाद मोड़ पर नव-निर्मित श्री श्री 108 हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार की सुबह कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा को लेकर हजारों श्रद्धालु ढोल, बाजे के साथ नोनियाद गांव, राजगढ़, गोराडीह, दुर्गामंदिर, काली मंदिर आदि जगहों का नगर भ्रमण करते हुए जयंती नदी पहुंचे। जहां पंडित आचार्य पूर्णानंद तिवारी व सहयोगी पंडित अनंतलाल तिवारी, गिरीश तिवारी, शलैजानंद पांडेय, लक्ष्मीकांत पांडेय, तारकेश्वर तिवारी, महादेव तिवारी आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 251 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं को कलश में जल भरवाया। जहां जयंती नदी से कलश यात्रा करते हुए श्रद्धालु मंदिर प्रांगण पहुंचे। इसके बाद पंडितों द्वारा विधिवत कलश स्थापन कराया गया। मौके पर कमेटी के बमशंकर तिवारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.