हजारीबाग, मार्च 6 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। गोरहर पंचायत अंतर्गत ग्राम भैयाडीह में नवनिर्मित हनुमान मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का उद्घाटन बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने किया। कलश यात्रा भैयाडीह गांव स्थित यज्ञमंडप से गोरहर नदी पहुंची। छह से 13 मार्च तक हनुमान प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन होगा। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष कुंजलाल महतो ने बताया कि यज्ञ के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि यह प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ गांव में आपसी एकता, सहयोग और धार्मिक चेतना को और मजबूत करेगा। महायज्ञ के आचार्य बनारस के पंडित बसंत पांडेय ने कहा कि यह यज्ञ अत्यंत शुभ और कल्याणकारी होगा। यज्ञ के दौरान अयोध्या के सुश्री संगीता सुमन दीदी, वैष्णवी आश्रम काशी तथा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.