कौशाम्बी, जुलाई 9 -- नगर पंचायत सिराथू में नवनिर्मित हनुमान मंदिर प्रांगण में मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने साथियों के साथ वृहद पौधरोपण किया। उन्होंने नगर के लोगों को एक पेड़ मां के नाम पर लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम का कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से लगातार चला आ रहा है। इसमें लोगों को पौधरोपण के लिए निरन्तर प्रेरित किया जा रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता सुशील पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य, मण्डल अध्यक्ष विनय पाण्डेय, चेयरमैन सिराथू राजेंद्र कुमार भोला यादव, दीपक शुक्ला, अजय सिंह, सभासद मिथिलेश केसरवानी, पिंकू त्रिपाठी, सभासद अंकित मिश्र, अमन त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.