बाराबंकी, मार्च 10 -- मसौली। बाबा रामशरण दास भागवत दास कुटी हनुमान मंदिर मसौली पर मंगलवार को सुंदर काण्ड व भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी बाबा रामलाल दास ने सबसे पहले हनुमान जी महाराज को फूल मालाओं से सजाया। पूजा अर्चना की फिर गणेश वंदना तुम्हें मनाऊ भोग लगाएं हे गणपति महाराज। भजन - सुंदर है नाम राम का, सुमिरन तो कीजिए। हे प्रभु मुझे बता दो, चरणों में कैसे आऊं। भजन संध्या में माता जी व हनुमान जी के सुंदर सुंदर भजन भक्तों ने गाया। सुंदरकांड व भजन संध्या के बाद उपस्थित भक्तो ने भगवान की आरती उतारी फिर प्रसाद वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.